धनघटा। खंड शिक्षा अधिकारी हैंसर बाजार ज्ञान चंद्र मिश्रा ने हॉलिस्टिक प्रोग्रेस का स्कूलों में वितरण करवाते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों का 360 डिग्री व्यापक मूल्यांकन करने का नया तरीका है। पारंपरिक रिपोर्ट कार्ड के विपरीत यह केवल अंकों या ग्रेड्स पर ध्यान केंद्रित नहीं करता। बल्कि छात्र के संपूर्ण विकास का विस्तृत मूल्यांकन करता है।
उन्होंने कहा कि यह बच्चों का 360 डिग्री रिपोर्ट कार्ड है, जो बच्चों का बहुआयामी मूल्यांकन कार्ड है। इसमें बच्चों को रटने की क्षमता के आधार पर नहीं बल्कि उनकी समझ के स्तर पर आंका जाता है। इसमें शिक्षकों को बच्चे के स्तर (प्रारंभिक, माध्यम, उच्चतर) के आधार पर विशिष्ट टिप्पणियां लिखनी होती हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक के अधिकतर शिक्षक एचआरपी की ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके हैं एवं सबको निर्देशित किया गया है कि बच्चों के 360 डिग्री मूल्यांकन कार्ड को साफ- सुथरे एवं समझ के आधार पर सावधानी से ही भरें।