फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा

विज्ञापन
धूरापाली बेलौली-थरौली का बदहाल मार्ग - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मेंहदावल क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा
विज्ञापन

- तीनों मार्ग 49.65 किलोमीटर दूरी तक सात मीटर चौड़ा होगा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मेंहदावल तहसील क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। अलग-अलग मार्ग की तीनों सड़क की करीब 49 .65 किलोमीटर सड़क चौड़ी होनी है। इस पर 10586.16 लाख से अधिक का बजट खर्च होगा। उम्मीद है कि जल्द ही इन सड़कों की स्वीकृति मिल जाएगी।
बेलौहा से अतरीनानकार मार्ग की हालत खस्ता है। जगह-जगह सड़क टूट गई है। हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। इसी तरह टड़वरिया-समोगर-मेंहदूपार मार्ग का हाल भी बदहाल है। सिसईघाट -बलौली-बढ़या ठाठर होते हुए मुहिया पुल तक की सड़क की दशा भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों सड़कों के चौड़ीकरण के लिए मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल की ओर से पहल की गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन एवं नोडल अफसर राजेश निगम ने बताया कि बेलौहा- अतरीनानकार मार्ग पर 17. 55 किलोमीटर दूरी तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 3264.17 लाख, टड़वरिया-समोगहर- मेंहदूपार मार्ग पर 15 किलोमीटर दूरी तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 2762. 70 लाख और सिसई घाट-बेलौली- बढ़या ठाठर होते हुए मुहिया पुल बीएमसिटी मार्ग तक करीब 17.10 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण के लिए 4539. 02 लाख खर्च होगा। तीनों मार्ग सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। इसकी स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर पहल हो रही है। उम्मीद है कि जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें