दुधारा क्षेत्र के दानोकुईया चौराहे पर सेंध काट कर चोरी
- फोटो : KHALILABAD
दुधारा क्षेत्र के दानोकुइयां चौराहे एक ही रात तीन दुकानों में चोरी
बाघनगर। दुधारा क्षेत्र के दानोकुइयां चौराहे पर शुक्रवार की रात चोरों ने तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने दुकान से नगदी समेत काफी सामान उठा ले गए। शनिवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पुरैना गांव निवासी राधेश्याम उर्फ जग्गू की दानोकुइयां चौराहे पर किराने की दुकान है। वह शुक्रवार की शाम को दुकान बंद करके घर चले गए। पीड़ित ने बताया कि चोर उसकी दुुकान से नौ हजार नगदी, काजू, बादाम आदि सामान उठा ले गए। इसी प्रकार शाह आलम के चप्पल की दुकान के शटर का ताला तोड़कर 10 जोड़ी जूता और चप्पल चोर उठा ले गए। इसी तरह अन्य दुकान से भी टार्च, कूकर प्रेशर आदि सामान चुरा ले गए। एसओ ने श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच शुरू कर दी गई है।