फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगता विकास में बाधक नही: सीडीओ

विज्ञापन
सेमरियावां में दिव्यांग बच्चों में सहायक उपकरण सीडीओ ने वितरित किया। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दिव्यांगता विकास में बाधक नही: सीडीओ
विज्ञापन

- दिव्यांग बच्चों में सहायक उपकरण वितरित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरियावां में दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। समेकित शिक्षा और एलिम्को कानपुर के सहयोग से विशिष्ट आवश्यकता वाले 100 दिव्यांग बच्चों में व्हील चेयर, वैशाखी, एल्बोक्रेच, ट्राईसाइकिल, सीपी चेयर, स्मार्टकेन, ब्रेलकिट, एम आर किट, कान की मशीन, ब्रेल स्लेट, कान की बैट्री आदि उपकरण वितरित हुआ।
विज्ञापन

सीडीओ अतुल मिश्र ने कहा कि दिव्यांग बच्चे प्रतिभा के धनी हैं। आमजन की तरह दिव्यांग भी समाज में बराबर के भागीदार हैं। खूब पढ़े और आगे बढ़ें। दिव्यांगता विकास और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने में बाधक नहीं है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों में कुछ न कुछ विशिष्टता जरूर होती है। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश बैद्यनाथ ने बताया कि कैंप में सेमरियावां, बेलहर, सांथा, बघौली के 100 बच्चों में उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान पीडी प्रमोद यादव, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह, बीडीओ विजय कुमार पांडेय, रिजवान मुनीर, दीप नारायण पांडेय, इंजीनियर रोहित त्रिवेदी, जफीर अली करखी, डॉ. सुशील कुमार, आशीष दुबे, रत्नेश पाठक, यतींद्र नाथ, धर्मेंद्र चौधरी, प्रेम शंकर, दुर्गेश यादव, विश्वनाथ, शिव चरण शुक्ल, रंजना, तृप्ता सिंह, अर्चना त्रिपाठी, सविता उपाध्याय, जगदीश प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें