फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगहर : पुरातत्व विभाग ने सुलभ शौचालय निर्माण रोका

विज्ञापन
मगहर में नगर पंचायत द्वारा बनवाये जा रहे सुलभ शौचालय को पुरातत्व विभाग के द्वारा रोकवा दिया गया। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मगहर : पुरातत्व विभाग ने सुलभ शौचालय निर्माण रोका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत द्वारा सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली के पास बनवाए जा रहे सुलभ शौचालय को पुरातत्व विभाग ने रोकवा दिया। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संरक्षित भूमि पर बिना एनओसी निर्माण नहीं हो सकता।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर प्रशासन द्वारा कबीर चौरा बाउंड्रीवाल के पश्चिमी छोर पर सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। जिसे मंगलवार को पुरातत्व विभाग ने रोकवा दिया। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी नरसिंह त्यागी ने बताया कि जिस जगह सुलभ शौचालय का निर्माण हो रहा है वह संरक्षित भूमि है। बिना अनुमति के कोई भी निर्माण कार्य नहीं हो सकता है। कबीर चौरा के पश्चिमी छोर पर बना रास्ता भी संरक्षित भूमि पर बना है। ऐसे में उस रास्ते को खोदकर शौचालय का निर्माण कार्य करना नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अनुचित है। नगर प्रशासन को हिदायत करते हुए निर्माण कार्य को रोकवा दिया गया है। इस संबंध में चेयरमैन संगीता वर्मा ने बताया कि पुरातत्व विभाग से स्वीकृति लेने का प्रयास किया जा रहा है। अगर अनुमति नहीं मिली तो स्थान परिवर्तन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें