फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गोला बाजार में हाई वोल्टेज से उपकरण जले

Fri, 23 Aug 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

बुधवार पूरी रात अंधेरे में रहने को मजबूर लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के गोला बाजार में बुधवार देर रात हाई वोल्टेज आने से घरों में लगे उपकरण जल गए। वहीं बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो जाने से लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
बृहस्पतिवार की रात में गोला बाजार मोहल्ले में अचानक हाई वोल्टेज सप्लाई होने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बिजली के उपकरण जल गए। किसी का गीजर जला तो किसी की टीवी जल गई। लोगों का आरोप है कि सप्लाई के लिए जो तार लगाया गया है वह पूरी तरह जर्जर है और टुकड़ों-टुकड़ों में जोड़ा गया है, जिससे यह घटना हुई है।
विज्ञापन


उपभोक्ता कैलाशु रुंगटा, महेश कुमार, विष्णु जायसवाल आदि ने बताया कि बिजली निगम ने जर्जर तारों को बदला होता तो हाई वोल्टेज की समस्या नहीं झेलनी पड़ती। दूसरी तरफ बिजली आपूर्ति ठप होने से पूरी रात लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी। इस दौरान उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। सुबह में बिजली कर्मियों ने गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन


गोला बाजार में गड़बड़ी के चलते समस्या आई थी, जिसे अब ठीक करा दिया गया है। वैसे भी शहर में जर्जर तारों की जगह केबल तार लगाए जा रहे हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा और अन्य समस्याएं भी दूर होंगी।
- केएन शुक्ल, एसडीओ खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें