फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण प्रदूषण 21वीं सदी की सबसे बड़ी चुनौती : प्रो. विजय

Thu, 05 Jun 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में पर्यावरण गोष्ठी में मौजूद छात्र छात्राएं
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीएड विभाग के तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने अपने अपने विचारों को व्यक्त किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रो. विजय कुमार राय ने कहा कि अति औद्योगिकरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण आज हमारा पर्यावरण काफी हद तक प्रदूषित हो चुका है। पर्यावरण प्रदूषण मानव समाज के सामने 21वीं सदी की सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों एवं उनके रोकने के उपायों पर चर्चा किया। उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं धरती को हरी भरी बनाएं रखने का संदेश दिया।
जल संरक्षण के महत्त्व को भी रेखांकित करते हुए कहा कि पृथ्वी पर उपलब्ध कुल जल स्रोत में तीन प्रतिशत ही पीने योग्य है। हमें इन पीने योग्य जल स्रोतों का संरक्षण करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें