संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित निजी महाविद्यालय में जनगणना को लेकर चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण के प्रथम बैच में 550 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना से संबंधित कार्यों की जानकारी दी गई।
इनमें खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के 450 और नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 100 प्रगणक व सुपरवाइजर शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को घर-घर जाकर सूचनाएं जुटाने, मोबाइल पर पीई पोर्टल एप का इस्तेमाल करने और निर्धारित प्रपत्रों में आकड़े दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई।
परिवार के सदस्यों का विवरण, उनके आपसी संबंध और घर में उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी जानकारी सही तरीके से दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया गया।