फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली किल्लत से उद्यमियों को प्रतिमाह 50 करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में ​स्थित एक फैक्टरी। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
संतकबीरनगर। औद्योगिक विकास को लेकर शासन लगातार प्रयास कर रहा है। एक तरफ जहां निवेश बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, वहीं बिजली किल्लत के चलते उद्यमियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बार-बार ट्रिपिंग की समस्या के कारण प्रतिमाह उद्यमियों को करीब 50 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ रहा है, लेकिन बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में स्थापित औद्योगिक क्षेत्र जिले की आर्थिक रीढ़ है। यह क्षेत्र 231.34 एकड़ में फैला है। इस औद्योगिक क्षेत्र में वर्तमान में करीब 150 इकाइयां सक्रिय हैं। पूर्व में यहां 282 इकाइयां कार्यरत थीं, लेकिन विभिन्न कारणों से अन्य इकाइयां बंद हो गईं। इधर भीषण गर्मी में बिजली की किल्लत होने से औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति बिगड़ रही है। छोटी-बड़ी फैक्ट्रियों को बिजली देने के लिए करीब 30 से 35 वर्ष पूर्व औद्योगिक क्षेत्र में 33/11 केवी का विद्युत सब स्टेशन बनाया गया था।
तीन-चार वर्षों में औद्योगिक क्षेत्र में इकाइयों की बढ़ोतरी हुई है, जबकि विद्युत सब स्टेशन की न तो क्षमता में वृद्धि हुई और न कोई अन्य व्यवस्था की गई। दो वर्षों से उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रत्येक फोरम पर इसकी दुर्दशा को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया, तब जाकर मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के बगल में जमीन उपलब्ध कराई गई, जिसमें 33/11 केवी का नया विद्युत सब स्टेशन बनाया गया, परंतु विद्युत निगम एवं संबंधित फर्म की लापरवाही के कारण अभी तक विद्युत सब स्टेशन चालू नहीं हो पाया। इधर भीषण गर्मी में लोड बढ़ने के साथ-साथ बार-बार ट्रिपिंग की समस्या हो रही है, जिससे मशीनें अचानक बंद हो जाती हैं। इन्हें पुन: चालू करने में मशीन में फंसा मटेरियल बेकार हो जा रहा है। उद्यमियों का कहना है कि यदि नए विद्युत सब स्टेशन को चालू कर दिया जाए तो कुछ हद तक औद्योगिक क्षेत्र को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

000000000000000000000
औद्योगिक क्षेत्र में बिजली संकट बना हुआ है। इसके कारण उद्यम चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां स्वतंत्र फीडर के लिए प्रस्ताव था, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ, जबकि मैलानी में नए बने विद्युत उपकेंद्र से जोड़ने का कार्य भी नहीं हुआ।
-नितिन जालान, उद्यमी
0000000000000000000000
गर्मी बढ़ने के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या आ रही है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। अचानक बिजली कटने से नुकसान उठाना पड़ रहा है। विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाया जाना चाहिए, ताकि उद्यमियों को राहत मिल सके।
-अशोक सर्राफ, उद्यमी
000000000000000000
उच्चाधिकारियों को बार-बार औद्योगिक इकाइयों की विद्युत समस्या से अवगत कराया गया। फलस्वरूप 33/11 केवी का नया विद्युत सब स्टेशन मौलाना आजाद इंटर काॅलेज के पास बनवाया गया, लेकिन विद्युत निगम की लापरवाही से अभी तक यह उपकेंद्र चालू नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा उद्यमियों को भुगतना पड़ रहा है। यदि समय से इसको चालू नहीं कराया गया तो उद्यमियों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
-अरविंद पाठक, अध्यक्ष, प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
000000000000000000
औद्योगिक क्षेत्र को भरपूर बिजली आपूर्ति के लिए नया उपकेंद्र बनकर तैयार है। तार लगाने का कार्य चल रहा है, जिसे जल्द से जल्द पूर्ण करा लिया जाएगा। इसके बाद इस क्षेत्र की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें