फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समय पर पूरा कराएं स्वगणना का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को भारत की जनगणना-2027 के तहत कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। इसमें 16 नवंबर से प्रारंभ होने वाले स्व-गणना कार्य एवं एक दिसंबर से प्रारंभ होने वाले जनसंख्या गणना कार्य की तैयारियों व कार्य-योजना के संबंध में चर्चा हुई।
इस दौरान एसडीएम ने निर्देश दिए कि स्वगणना का कार्य समय पर पूरा कराया जाए। इस में कहीं भी दिक्कत आती है तो उससे अवगत कराया जाए। काम में लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में स्व-गणना अवधि 16 से 30 नवंबर तक के दौरान जनपद के विभिन्न विभागों के माध्यम से स्व-गणना कार्य को यथार्थता के साथ संपन्न कराए जाने के लिए आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में तिथिवार जानकारी एवं मार्गदर्शन पीपीटी के माध्यम से क्रमवार दिखाते हुए स्वगणना कार्य पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया।
इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्व-गणना तथा एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर जनसंख्या की गणना की जाएगी। इसे सही ढंग से कराया जाए। स्वगणना किए जाने के लिए निर्धारित तिथि टाइमलाइन के अनुसार स्व-गणना के पहले दिन 16 नवंबर को राजस्व एवं प्रशासन दिवस के विशेष तिथि पर जिला मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालय पर जनप्रतिनिधियों की स्वगणना कराना सुनिश्चित कराया जाए।
17 नवंबर को न्यायिक दिवस के अवसर पर न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों एवं जनपद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सभी अधिवक्ता के स्वगणना का कार्य किया जाएगा। 18 नवंबर को युवा एवं खेल दिवस पर सामुदायिक संस्थान, जनपद के प्रसिद्ध खिलाड़ी, पत्रकार एवं सोशल मीडिया की स्वगणना की जाएगी, जबकि 19 नवंबर को जिले में रहने वाले पद्म पुरस्कार विजेता आदि की स्वगणना होगी।
20 नवंबर को स्थानीय शासन दिवस, कृषि ग्रामीण विकास दिवस पर जनपद के सभी विकास खंडों के प्रमुख जनप्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख सभी ग्राम प्रधान, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित विकास खंडों में कार्यरत सभी अधिकारी व कर्मचारी की स्वगणना का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त श्रम एवं रोजगार डॉ. प्रभात द्विवेदी, जिला जनगणना प्रभारी सुजीत कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवनलाल, एसडीएम खलीलाबाद हृदयराम तिवारी, एसडीएम मेंहदावल वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, डीआईओएस उपेंद्र कुमार, बीएसए अमित कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें