फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं : एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। थाने पर मंगलवार को एडीएम सत्य प्रकाश व एडिशनल एसपी सुशील कुमार सिंह की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें सावन मास और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात के लिए रूट डायवर्जन और डीजे संचालकों के लिए ध्वनि सीमा और ऊंचाई के नियमों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में एडीएम सत्य प्रकाश ने सभी संभ्रांत नागरिकों से त्योहारों को मिल-जुलकर और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।
इस दौरान डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करें। एडिशनल एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक, आपत्तिजनक या अफवाह वाली पोस्ट को न फैलाएं और ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

कांवड़ मार्गों और शिव मंदिरों में भारी भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने का आश्वासन दिया गया है।
इस अवसर पर एसडीएम धनघटा रविकांत चौबे, सीओ अभयनाथ मिश्र, तहसीलदार रामजी, प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह, अपराध निरीक्षक रामेश्वर यादव, राम दरश यादव आदि पुलिस कर्मी व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें