करमैनी बेलौली तटबंध का निरीक्षण करते डीएम
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ से सुरक्षा के दृष्टिगत मेंहदावल तहसील में राप्ती नदी के दाएं तट पर निर्मित करमैनी-बेलौली तटबंध का निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएम ने बाढ़ खंड के संबंधित अधिकारियों से तटबंध पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने निरीक्षण के दौरान बाढ़ से सुरक्षा आदि के बिंदु पर स्थानीय ग्रामीणों से वार्ता की।
डीएम ने संभावित बाढ़ की तैयारी एवं सजगता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तटबंधों की सतत निगरानी रखी जाए एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति से बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपायों का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण के दौरान बंधों के अतिसंवेदनशील तथा संवेदनशील स्थानों के बारे में जानकारी लेते हुए बाढ़ से बचाव के लिए विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।