एडीएम ने चार्ज ऑफिसरों को
दिए आवश्यक निर्देश
संतकबीरनगर। एडीएम वित्त व राजस्व सत्य प्रकाश ने बताया कि भारत की जनगणना-2027 में मकानों की गणना की जा रही है। 22 जून तक इसे पूर्ण किया जाना है। जनपद के शत प्रतिशत मकानों की गणना किए जाने के लिए समस्त चार्ज ऑफिसरों को निर्देशित किया गया है कि समस्त चार्ज ऑफिसर अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों, सुपरवाइजरों से मिलकर प्रक्रियागत समस्याओं, यदि कोई हो तो उसका निराकरण कराएं। जनगणना के कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करें।
चार्ज ऑफिसर एवं तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बेलहर अमित सिंह, तहसीलदार धनघटा रामजी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मेंहदावल तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने क्षेत्र में भ्रमण कर जनगणना में लगे प्रगणकों तथा अन्य क्षेत्र-वासियों से संपर्क किया तथा आम जनमानस को जनगणना में सहयोग करने का आह्वान किया।
इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में प्रगणक शिवचंद्र कुमार मौर्य व उनके सुपरवाइजर राम अनुज ने पूरे ब्लॉक की गणना कर नक्शा जमा किया। कम समय में इनके द्वारा किए गए कार्य की सराहनीय की गई।