फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराएं : विजयलक्ष्मी

Sun, 12 Jan 2025 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
डाक बंगले में समीक्षा बैठक करती प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले की प्रभारी व राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विजयलक्ष्मी गौतम ने शनिवार को डाक बंगले पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें गरीब बच्चों की अधिक से अधिक नामांकन पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि सीएम डैश बोर्ड की दिसंबर माह की रैंक सूची में जिले का आठवां स्थान है। जिस पर प्रभारी मंत्री ने खुशी जताई और कहाकि बेहतर प्रयास करे ताकि जनपद सीएम डैश बोर्ड की रैंक सूची में नंबर एक पर आ जाए। उन्होंने कहाकि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं को सभी संबंधित अधिकारी उन पात्र व्यक्तियों तक समय पहुंचाए जो पात्रता की श्रेणी में आते है और सभी को आवास, पेंशन सहित समस्त योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी को मिले।
उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शुक्रवार को लगने वाले चौपाल में आने वाले प्रार्थना पत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए। ठंड को दृष्टिगत रखते कंबल अवश्य बंटवाया जाए। उन्होंने निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार (आरटीई) के तहत अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त समस्त बोर्डों से विद्यालयों में प्री-प्राइमरी में 25 प्रतिशत बच्चों का नामांकन शासन के मंशा अनुरूप कराने के निर्देश दिए।

11जेएनडी21: पालिका बाजार में खाली प्लाट में लगा कूड़े का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें