फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ग्राम पंचायतों में अनियमितता की शिकायत की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच ग्राम पंचायतों में अनियमितता की शिकायत की होगी जांच
विज्ञापन

डीएम ने गठित की टीम, 15 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। विकास खंड हैंसर बाजार की तीन ग्राम पंचायतों और विकास खंड खलीलाबाद और विकास खंड सांथा की एक-एक ग्राम पंचायतों में हुई अनियमितता की शिकायत की जांच के लिए डीएम ने टीम गठित कर दी। जांच टीम को 15 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दी हैं।
डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि विकास खंड हैंसर बाजार की अहरा ग्राम पंचायत में जीत बहादुर सिंह ने विकास कार्यों में हुई अनियमितता की शिकायत की है। इसके लिए जांच टीम गठित की है। हैंसर विकास खंड की ग्राम पंचायत ददरवार में अनियमितता की शिकायत चोरमरा निवासी अमर सिंह ने की है। हैंसर विकास खंड की ग्राम पंचायत घोरांग में अनियमितता की शिकायत राम दरश की ओर से की गई है। जांच के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और सहायक अभियंता अतुल सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह विकास खंड खलीलाबाद की ग्राम पंचायत टुम्पार में अनियमितता की शिकायत लल्लन सिंह की ओर से की गई है। यहां की जांच की जिम्मेदारी सहायक आयुक्त एवं जिला सहायक निबंधक मंगल सिंह और सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग मनोज कुमार को सौंपी गई है। इसी तरह विकास खंड सांथा के रैंधरपार में अनियमितता की शिकायत दीन दयाल उपाध्याय ने की। 15 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जांच टीम को दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें