संतकबीरनगर। यातायात पुलिस ने मंगलवार को खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास व अगल-बगल स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। इसके साथ ही लोगों को यातायात नियम की जानकारी देकर जागरूक किया।
प्रभारी यातायात परमहंस के अगुवाई में पुलिस टीम ने मेंहदावल बाईपास से अतिक्रमण, फुटपाथ के किनारे लगाए गए ठेले तथा अनियमित तरीके से किए गए वाहन पार्किंग, वाहन स्टैण्ड के रूप में किए गए अतिक्रमण को हटाया। साथ ही आम जनमानस को यातायात जागरुकता के नियमों के बारें में जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट लगा वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने की अपील की।