फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां व बाघनगर में हटावाया अतिक्रमण, 50 से अधिक वाहनों का चालान

Mon, 03 Nov 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियांवा कस्बे में अतिक्रमण के ​खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिसबल । स्रोत - पुलिस
विज्ञापन
सेमरियावां। बीएमसीटी मार्ग पर सेमरियावां व बाघनगर बाजार से सोमवार को पुलिस ने अतिक्रमण हटाया। इस दौरान बेतरतीब और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 से अधिक वाहनों का चालान किया। दो नवंबर को अमर उजाला में बीएमसीटी मार्ग पर जाम के झाम में फंसे राहगीर, रेंगते रहे वाहन नामक शीर्षक से प्रकाशित खबर का अधिकारियों ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन

एसओ दुधारा ने पुलिस बल के साथ बाघनगर व सेमरियावां चौराहे पर अतिक्रमण हटाया। सड़क के किनारे ठेले को पीछे कराया और बेतरतीब ढंग से खड़े, गलत दिशा में जा रहे और यातायात नियमों का पालन न करने वाले 50 से अधिक दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया का चालान काटा। एसओ दुधारा अरविंद शर्मा ने बताया कि थाना दुधारा क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित बाघनगर, सेमरियावां चौराहे पर आशिक अतिक्रमण एवं जाम की समस्या को देखते हुए वाहनों का चालान किया गया। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से सड़क खाली कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें