फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में अतिक्रमण का बोलबाला, आम लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल अतिक्रमण की चपेट में है। रास्तों पर हो रहे अतिक्रमण से पूरा कस्बा कराह रहा है। दुकानदारों ने पटरियों पर कब्जा कर रखा है। इससे लोगों काे राह चलने में भी परेशानी होती है। इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन व तहसील प्रशासन चुप्पी साधे है।
चौक बाजार में घुसते ही दोनों तरफ सड़क की पटरियों पर बिसाता कारोबारी दुकान लगाए बैठे हैं। मुश्किल से एक मीटर की दूरी में लोगों को आवागमन करना पड़ता है। दोपहिया वाहनों के अलावा पैदल यात्री जैसे-जैसे निकलते हैं।
विज्ञापन

सब्जी मंडी, फल मंडी में तो काफी विकट स्थिति है। यहां मुख्य सड़क पर ही दर्जनों ठेले लगे रहते हैं। पटरियां पहले से ही कब्जे में हैं। सड़कों पर ठेला कारोबारी अतिक्रमण किए हुए हैं। ठाकुरद्वारा मोहल्ले में भी जगह-जगह अतिक्रमण है।
रोडवेज तिराहे पर पहुंचने पर भी अतिक्रमण साफ दिखाई देता है। यहां भी सड़क पूरी तरह से सिकुड़ गई है। लगभग समूचे कस्बे में अतिक्रमण है। जगह-जगह जमीन से आगे बढ़कर लोगों ने अवैध निर्माण भी कर रखे हैं। इसे ध्वस्त करने को लेकर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। तहसील रोड पर भी अतिक्रमण से घिरा है। जगह-जगह ठेला और छोटी गुमटियों को रखकर दुकानदार पटरियों कब्जा जमा हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद अतिक्रमण व पटरियों को खाली कराने को लेकर कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है। कस्बे के राजेश, सर्वेश्वर, सूरज निषाद, अवनींद्रनाथ, सुरेश चंद्र, अंकुश कुमार, दिनेश आदि कहा कि प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए, जिससे लोगों को राहत मिले। नगर पंचायत के ईओ पंकज कुमार ने बताया कि पटरियों पर अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान जल्द ही चलाया जाएगा।स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें