- नाथनगर शिव मंदिर के पास अवैध अतिक्रमण का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर चौराहे में सड़क के किनारे बने शिव मंदिर के बगल में कस्बे के ही कुछ लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है। एसडीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को फोर्स के साथ तहसील प्रशासन अतिक्रमण हटाने गया। लेकिन दो दिन की मोहलत देकर बैरंग वापस लौट गया।
नाथनगर चौराहे पर स्थित शिव मंदिर के बगल में कस्बे के कुछ लोग अवैध अतिक्रमण कर रखे हैं। लोगों ने यहां हाल ही में अभी पक्का निर्माण कार्य भी करवाया है। सडक के किनारे बने मंदिर के बगल की जमीन अतिक्रमण की चपेट में होने के कारण पूजा पाठ करने वाले श्रद्धालुओं के लिए समस्या खड़ी हो गई है। सप्ताह में दो दिन सब्जी का बाजार भी लगता है। अतिक्रमण के कारण किसानों को सब्जी की दुकान लगाने के लिए भी जगह नहीं बची है।
स्थानीय निवासियों ने कई बार तहसील व अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। जिस पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार योगेंद्र पांडेय पुलिस फोर्स व जेसीबी के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम असफल हो गई। तहसीलदार ने बताया कि दो दिन का समय दिया गया है। उसके बाद प्रशासन खुद अतिक्रमण हटवाएगा।