फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुनादी के बाद भी नहीं हटा कब्जा...खर्च वसूली करने की चेतावनी

Wed, 07 Aug 2024 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बखिरा में पोखरे का होना है सुंदरीकरण, पैमाइश में अतिक्रमण की बात आई सामने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। कस्बे में स्थित भंगेश्वरनाथ मंदिर स्थित पोखरे का सुंदरीकरण कार्य किया जाना है। राजस्व टीम की पैमाइश में पोखरे की भूमि पर कुछ लोगो के कब्जा करने की बात सामने आई। इसमें लोगों को नोटिस भी जारी हुआ था। अब एसडीएम सदर ने मुनादी कराते हुए कब्जा नहीं हटाने पर पूरा व्यय वसूल करने की चेतावनी दी है।

एसडीएम सदर शैलेश दुबे ने नगर पंचायत बखिरा के ईओ आदित्य प्रकाश ने बुधवार को लाउड स्पीकर से मुनादी कराते हुए कब्जाधारकों को सूचित कराया कि भंगेश्वरनाथ मंदिर व पोखरे का सुंदरीकरण का कार्य कराया जाना है। इस बाबत की गई पैमाइश में पोखरे की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण करके मकान निर्माण कर लिया गया है। जमीन संबंधी कोई भी कागजात कब्जाधारकों द्वारा अब तक नगर पंचायत कार्यालय अथवा उपजिलाधिकारी सदर के कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया जा सका है, जबकि पोखरा राजस्व अभिलेख में अंकित है। पोखरे की पैमाइश राजस्व विभाग ने डीएम के आदेश पर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम ने संबंधित कब्जाधारकों से कब्जा हटाने की चेतावनी दी है। ऐसा नहीं करने पर नगर पंचायत व पुलिस प्रशासन द्वारा कब्जा हटाने पर होने वाले समस्त व्यय कब्जाधारकों द्वारा वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें