फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क तक लग रहीं दुकानें, राहगीरों की दिक्कतें बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क तक लग रहीं दुकानें, राहगीरों की दिक्कतें बढ़ीं
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते ठप पड़ा है अतिक्रमण हटाओ अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कस्बे में अतिक्रमण का बोलबाला हो गया है। स्थिति यह है कि सड़क तक दुकानें लग रहीं हैं। इससे आने-जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं अतिक्रमण के कारण आएदिन जाम की समस्या भी पैदा हो रही है, इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन आंख मूूंदे हुए है।
खलीलाबाद कस्बे के गोलाबाजार में पटरियों पर ही दुकानें लग रही हैं। यहां पर स्थिति यह है कि दो पहिया वाहन खड़ा करने के लिए भी जगह नहीं मिल रही है। लोगों ने छाजन तक डाल लिया है, जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यही स्थिति मुखलिसपुर रोड की है। यहां ठेले पर फल लगाने वालों का कब्जा हो गया है। ये लोग सड़क तक ठेला लगा रहे हैं। इसी प्रकार पुरानी सब्जी मंडी में भी सड़क तक दुकानें लग रहीं हैं। इससे आएदिन जाम की समस्या पैदा हो रही है। दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन ने कोरोना महामारी के बहाने अतिक्रमण हटाओ अभियान रोक रखा है। इसका फायदा दुकानदार उठा रहे हैं, जबकि खमियाजा राहगीरों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर में आने वाले दिनेश कुमार ने कहा कि सड़क तक दुकानें लगने से आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दो पहिया वाहन खड़ा करने के लिए कोई जगह नहीं मिलती है। ऐसे में कहां वाहन खड़ा करें, यह समस्या बनी हुई है। इसी प्रकार धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पालिका प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाना चाहिए, ताकि आवागमन की समस्याओं का निस्तारण हो सके और लोगों को जाम में न फंसना पड़े। इस मामले में नगर पालिका परिषद की ईओ बीना सिंह ने कहा कि समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है, लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण कुछ दिनों से अभियान नहीं चला। जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर पटरियों को खाली कराया जाएगा। इसके साथ ही अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें