फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2608 युवाओं समेत 4009 लोगों को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
2608 युवाओं समेत 4009 लोगों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष के 2608 ने और 45 से ऊपर के 1401 ने लगवाया टीका
टीकाकरण का कुल लक्ष्य 6300 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन जिले की 10 स्वास्थ्य इकाइयों पर किया गया। इसमें 18 से 44 वर्ष तक के 2608 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 1401 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 6300 रखा गया था। इसके सापेक्ष 4009 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत बृहस्पतिवार की सुबह नौ से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 3000 रखा गया था। इसके सापेक्ष 2608 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 300 के सापेक्ष 391, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 40, सीएचसी नाथनगर में 400 के सापेक्ष 300, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 90, सीएचसी सेमरयिावां में 600 के सापेक्ष 580, सीएचसी मेंहदावल में 500 के सापेक्ष 310, सीएचसी हैंसर में 800 के सापेक्ष 497, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 50, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 100, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 200 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 3300 लोगों के सापेक्ष 1401 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 100 के सापेक्ष 40 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 140, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 10, सीएचसी नाथनगर में 400 के सापेक्ष 150, सीएचसी सांथा में 300 के सापेक्ष 220, सीएचसी सेमरियावां में 600 के सापेक्ष 190, सीएचसी मेंहदावल में 500 के सापेक्ष 90, सीएचसी हैंसर में 800 के सापेक्ष 311, पीएचसी बेलहर कला में 200 के सापेक्ष 130, पीएचसी बघौली में 200 के सापेक्ष 120लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक आराम कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें