संतकबीरनगर। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रोजगार सेवकों ने नियमितीकरण करण की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
जिलाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि उच्चस्तरीय कमेटी जो एपीसी की अध्यक्षता में गठित है ग्राम रोजगार सेवकों के नियमितीकरण के संबंध में कमेेटी जल्द से जल्द फैसला ले।
अगर तीन मई को जो कमेटी की तीसरी बैठक निर्धारित है, कमेटी द्वारा ग्राम रोजगार सेवकों के नियमितीकरण के पक्ष में यदि फैसला नहीं लिया जाता है तो आने वाले 16 मई को ग्राम रोजगार सेवक लखनऊ में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
प्रदेश के समस्त रोजगार सेवक लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में तब तक प्रदर्शन करेंगे जब तक शासन द्वारा नियमितीकरण के पक्ष में शासनादेश जारी नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सैकड़ों रोजगार सेवक आत्म हत्या आदि तमाम ऐसे कदम उठा चुके हैं।
ऐसी स्थिति में प्रदेश सरकार को नियमित कर जल्द से जल्द शासनादेश जारी करना चाहिए। इस अवसर पर विरेंद्र यादव, विजय चौधरी, रामपाल, छोटेलाल, शाकिब अंसारी, मोहम्मद अयूब, अली असगर, केशव सहाय, रामराज, आफताब आलम, गणेश, अर्जुन, सुषमा, रेनू सिंह, अनीता यादव, शमशाद, राजीव राम, प्रतिभा मिश्र, किरन गौड़, ज्ञानदास चौरसिया, राम आशीष समेत अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।