फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विशेष रोजगार सृजन सप्ताह का बहिष्कार करेंगे सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। रोजगार सेवकों ने मांगों का निस्तारण न होने पर विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के कार्यों के बहिष्कार का निर्णय लिया है। इसके विरोध में 27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन और तीन दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
इस संबंध में शुक्रवार को सांथा ब्लॉक के रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 13 नवंबर को आयुक्त ग्राम्य विकास और रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। इसमें आयुक्त ने रोजगार सेवकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था।
विज्ञापन

इसके बावजूद अब तक उच्च स्तर पर कोई निर्णय नहीं लिया गया और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। ज्ञापन में कहा गया कि अधिकारियों की उदासीनता से क्षुब्ध होकर रोजगार सेवकों ने विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के कार्यों का बहिष्कार करते हुए आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में 27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन और तीन दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान अश्विनी श्रीवास्तव, अश्वनी त्रिपाठी, संगम त्रिपाठी, योगेंद्र कुमार, मोहम्मद अयूब, कमलेश, तुलसीराम, विमलावती, निसार अहमद, विनोद कुमार, कन्हैया, विनोद यादव, प्रदीप राव आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें