मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे के सामने सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। चौकी इंचार्ज गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मगहर के मोहल्ला रानीबाजार निवासी अशोक कुमार गुप्त (50) पुत्र राजेन्द्र गुप्त शुक्रवार की देर शाम किसी कार्य से हाईवे स्थित ढाबे के सामने हाइवे क्रॉस कर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर ही गिरकर घायल हो गए। संवाद