फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एकीकृत पेंशन से संतुष्ट नहीं है कर्मचारी...पुरानी मांग पर अड़े

Sun, 25 Aug 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कर्मचारी व शिक्षकों ने अपनी राय साझा कीं
विज्ञापन

- एकीकृत पेंशन को शुरुआती जीत बताया, पुरानी पेंशन से कम मंजूर नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। केंद्र सरकार की ओर से एकीकृत पेंशन योजना तैयार की गई है। जिससे कर्मचारी व शिक्षक संतुष्ट नहीं है। अभी भी पुरानी पेंशन की मांग पर अड़े हुए है। उनका कहना है कि पुरानी पेंशन से कुछ भी कम नहीं है। लेकिन कर्मचारियों ने इसे घोषणा की शुरुआती जीत बताई है।

बोले कर्मचारी
केंद्र की ओर से पेंशन की जो योजना कैबिनेट में पास कराई गई है, वह दुविधा पैदा करने वाली है। पहले एक तरह की पेंशन थी लेकिन अब तीन तरह की पेंशन दिए जाने की बात कही जा रही है। कर्मचारियों को सिर्फ पुरानी पेंशन ही मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

- अंबिका देवी, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ

प्राथमिक शिक्षक संघ पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि पुरानी पेंशन से कम कुछ भी स्वीकार नहीं है। कर्मचारियों को अंतिम मूल वेतन का 50 प्रतिशत मूल पेंशन चाहिए। मूल पेंशन पर डीए दिया जाए। पुरानी पेंशन को ही लागू किया जाए।
- केसी सिंह, कोषाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ

पेंशन का निर्धारण सेवानिवृत्त होने वाले माह के बेसिक पे के आधार पर होना चाहिए। कर्मचारी की समस्त जमा अंशदान कर्मचारी को सेवानिवृत्त के समय ब्याज सहित भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

- परमहंस, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ

पेंशन की नई व्यवस्था में कई सवाल बने हुए हैं। 25 साल से कम नौकरी करने वाले कर्मचारियों के साथ अन्याय है। ग्रेच्युटी भुगतान का फार्मूला भी दोषपूर्ण है। कुल मिलाकर शिक्षक व कर्मचारियों को बांटने की कोशिश है।
- संजय द्विवेदी, प्रदेश मंत्री, माध्यमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें