फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली चोरी की रिकाॅर्डिंग करने पर कर्मी के साथ बदसलूकी, मोबाइल तोड़ा

Thu, 03 Oct 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में बृहस्पतिवार को बिजली चोरी की रिकाॅर्डिंग करने पर संविदा कर्मी के साथ बदसलूकी व मोबाइल तोड़ने के साथ जानमाल की धमकी देने का मामला सामने आया। संविदा कर्मियों ने मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



संविदा कर्मी संघ के अध्यक्ष विजयनंदन ने बताया कि वह तीन अक्तूबर को घोरखल स्थित गैस गोदाम गली में अशिष्ट बिलिंग कर रहे थे। जांच के दौरान एक परिसर में लोड काफी कम पाया गया। जिसके बाद उपभोक्ता के पति के साथ जाकर मेन लाइन का वीडियो बनाया। जहां अतिरिक्त केबल जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। आरोप है कि जानकारी मिलने के बाद उपभोक्ता का लड़का आया और उनको गाली देते हुए जानमाल की धमकी देकर मोबाइल छीनकर ईंट से तोड़कर उसे लेकर भाग गया। मामले की सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें