फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जैविक खाद के उपयोग पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा हैंसर ब्लॉक की हैंसर ग्राम पंचायत में खेत बचाओ अभियान रबी 2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान जैविक खाद एवं अन्य पोषक स्रोतों के समुचित उपयोग पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

सहायक निदेशक डॉ. आर. सेंथिल ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए परीक्षण के आधार पर संतुलित मात्रा में रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी।
कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को रबी फसलों में संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा समेकित नाशीजीव प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ल ने किसानों को रबी फसलों में समेकित नाशीजीव प्रबंधन पर बताया कि फसलों को कीट एवं रोगों से बचाने के लिए केवल रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें