फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रोजगार सेवकों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। विकास खंड सांथा के ग्राम रोजगार सेवकों ने सोमवार को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर विशेष रोजगार सृजन सप्ताह कार्य का ब्लाॅक अध्यक्ष की अगुवाई में बहिष्कार किया। ब्लाॅक अध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय ने कहा कि नवंबर को आयुक्त ग्राम्य विकास और ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के बीच हुई बैठक में समस्याओं के निराकरण के लिए एक सप्ताह का समय लिया गया था लेकिन अब तक इस स्तर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध होकर प्रदेश नेतृत्व ने मांगें पूरी होने तक विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया है। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो 29 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा और चार दिसंबर को विधानसभा का घेराव होगा।
इस दौरान अश्वनी श्रीवास्तव, अश्वनी त्रिपाठी, संगम त्रिपाठी, मोहम्मद अयूब, योगेंद्र कुमार, तुलसी, कमलेश, इंद्रेश राम, विभावती देवी, निसार अहमद, विनोद कुमार, कन्हैया लाल, विनोद यादव, प्रदीप कुमार राव, संध्या पासवान, पद्मावती, केमर सिंह, अनिल यादव, ज्ञानदास, प्रदीप राव, सतीश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें