बेलहर। रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष लालबहादुर चौहान के नेतृत्व में बेलहर मंडल में एसआईआर के तहत बूथों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जो वोटर छूट गए हैं, उनका फार्म छह भरवाने पर जोर दिया गया।
बेलहर मंडल के अंतर्गत भरवलिया बाबू सेक्टर एवं बभनी सेक्टर में एसआईआर से संबंधित अभियान चलाया गया। इस दौरान फॉर्म 6, फॉर्म 7 एवं फॉर्म 8 को प्रत्येक शक्ति केंद्र स्तर पर शक्ति केंद्र प्रमुखों को वितरित किया गया, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके। मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए आमजन को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का संदेश दिया गया।इस दौरान अमरेश चौधरी, डॉ. राजकिशोर विश्वकर्मा, रंजीत पाण्डेय, विष्णु कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।