फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Sun, 04 Jan 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लाक सभागार में सुपरवाइजर व बीएलओ के साथ एसडीएम ने बैठक की-संवाद
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक सभागार में शनिवार को एसडीएम सदर अरुण कुमार वर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावलियों की अनंतिम सूची में त्रुटियों व दावा- आपत्तियों के निस्तारण को लेकर समस्त बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ बैठक की। दावा-आपत्ति का निर्धारित समय पर निस्तारण कर मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर दिया। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के लिए कानूनगो, हल्का लेखपाल, सुपरवाइजर व बीएलओ को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लॉक की 113 पंचायतों में 316 मतदेय स्थल पर 124 बीएलओ लगाए गए हैं। इसके अलावा 18 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जा चुका है। 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई गईं। इनका निस्तारण छह जनवरी तक होना है। सेमरियावां में दस जगहों से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें पात्र लोगों के नाम जोड़ने और काटने, नाबालिग का नाम जोड़ने की शिकायतें हैं। प्रधान पर बीएलओ एप लेकर अपात्र लोगों का नाम दर्ज करने की भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
वहीं गांव-गांव बीएलओ से शिफ्टेड व नाबालिग मतदाता की आपत्ति दर्ज कराई गई है। एसडीएम ने बीएलओ को शिकायतों की निष्पक्षता और गंभीरता से जांच की हिदायत दी। किसी के दबाव में काम नहीं करना है। कोई दबाव बनाए तो तुरंत सूचना दें, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम किसी कारणवश सूची में शामिल नहीं हो सका है तो उसे अविलंब दर्ज कराया जाए। यदि किसी पंचायत में मृत व्यक्तियों या शिफ्टेड मतदाता के नाम अभी भी मतदाता सूची में अंकित हैं तो उन्हें तत्काल कटवाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आधार कार्ड में एडिट किया गया है तो तुरंत सूचना दें एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र या परिवार रजिस्टर की काॅपी लेकर नाम बढ़ाएं।

एसडीएम कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित बीएलओ की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप मतदाता सूची को शत-प्रतिशत शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस दौरान एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी, एडीओ कृषि राकेश कुमार सोनी, ग्राम सचिव योगेंद्र कुमार गौड़, कुणाल सिंह, अनिल चौधरी, अलाउद्दीन, लवकुश चौधरी, प्रवेश कुमार सिंह, गुलाब चंद आदि मौजूद रहे।

सेमरियावां ब्लाक सभागार में सुपरवाइजर व बीएलओ के साथ एसडीएम ने बैठक की-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें