फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीट प्रणाली को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर जोर

Sat, 08 Nov 2025 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने शुक्रवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद, मेंहदावल, महुली, धर्मसिहंवा की बीट व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बीट बुक में अंकित सूचनाओं, शिकायतों एवं निराकरण की स्थिति देखी। बीट प्रणाली को और सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

एएसपी ने कोतवाली खलीलाबाद के बीट अधिकारी कांस्टेबल घनश्याम त्रिपाठी, रामकेवल, रघुवंश प्रसाद, महिला कांस्टेबल दुर्गावती खरवार व थाना धर्मसिंहवा के कांस्टेबल अरुण कुमार सिंह व थाना मेंहदावल के हेड कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल मनीष कुमार तथा थाना महुली के कांस्टेबल सुनील सिंह, अभिषेक सिंह को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों, वांछित व वारंटी अभियुक्तों की निरंतर निगरानी की हिदायत दी। जनता से बराबर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें