संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के तामेश्वरनाथ चौकी स्थित नौरंगिया कटाई मार्ग पर गोरयाभार गांव के पास बृहस्पतिवार देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार किडिहीरिया के बबलू व रामभवन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे की जानकारी होने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। संवाद