धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के भीटी हरदो गांव निवासी एक व्यक्ति ने महुली थाने में तहरीर देकर गांव के और पड़ोसी जनपद के रहने वाले कुल तीन लोगों पर रुपये के गबन और जानमाल की धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। भीटी हरदो गांव निवासी गोपाल सिंह ने महुली थाने में दिए तहरीर में लिखा है कि भीटी हरदो गांव में स्थित गाटा संख्या 68 को बेचने की बात कहकर गाटा संख्या 53 दिखाकर गांव के ही सत्यप्रकाश यादव पुत्र पारसनाथ यादव, गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी सोनू यादव पुत्र चंद्रभान यादव व रघुबीर यादव उनसे रुपये ले लिए।
जमीन बैनामा भी नहीं किए। रुपये वापस मांगने पर आनाकानी करने लगे। जब रुपये वापस करने के लिए बार बार कहा गया तो नाराज होकर जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने गोपाल सिंह तहरीर पर भीटी हरदो गांव निवासी आरोपी सत्यप्रकाश यादव, गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी सोनू यादव व रघुबीर यादव पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।