- बुखार, सर्दी, खांसी, निमोनिया और डायरिया से पीड़ित बच्चे पहुंच रहे
- ओपीडी में रोजाना 150 के करीब बच्चों का इलाज
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव और प्रदूषण के कारण बच्चों की सेहत खराब हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों संख्या बढ़ी है। वहीं बच्चे बुखार, सर्दी, खांसी, निमोनिया और डायरिया से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। ओपीडी में रोजाना 150 के करीब बच्चे आ रहे हैं।
दुर्गा पूजा के बाद मौसम लगातार बदल रहा है। दिन में गर्मी ताे रात में मौसम नरम रहता है। इससे बच्चे बीमार हो रहे है। डायरिया के साथ पेट दर्द, बुखार, सर्दी, खांसी, उल्दी दस्त और निमोनिया से शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी पाल ने बताया कि ओपीडी में रोज 150 के करीब बच्चे आ रहे हैं। मौसम में बदलाव के समय बच्चों की विशेष देखभाल की जरूरत होती है। बच्चों को ठंडी चीजें, फ्रिज में रखे फास्ट फूड आदि खाने न दें। वहीं पूरी बांह के कपड़े पहनाएं, एसी और कूलर का इस्तेमाल न करें।
डॉ. आरपी पाल ने बताया कि इस समय बच्चों को इससे बचाव करना ही लाभकारी है। कुछ बच्चे ऐसे हैं जो डायरिया से पीड़ित हैं, उन्हें भर्ती कर इलाज किया जाता है। वहीं अन्य को दवा देकर घर भेज दिया जाता है।