फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मंदिर में टूटी मिली हाथी की मूर्ति, लोगों में आक्रोश

Tue, 07 Oct 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के विकास खंड क्षेत्र के मेंहाखोर गांव में काली माता मंदिर में स्थापित की गई हाथी की मूर्ति खंडित मिली। इससे स्थानीय लोग भड़क गए। लोग उपद्रवी तत्वों पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाने लगे। जानकारी मिलने पर पहुंची मेंहदावल पुलिस ने नई मूर्ति स्थापित कराई। इसके बाद लोग शांत हो गए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

मेंहदावल थाना क्षेत्र के मेहाखोर गांव में पोखरे के किनारे काली मंदिर स्थित है। इसी मंदिर पर हाथी की मूर्ति भी रखी हुई थी। यहां पर गांव के लोग पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं। मंगलवार को मंदिर पर हाथी की मूर्ति खंडित दिखाई दी। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी कायम हो गई।
लोग एक समुदाय विशेष के लोगों पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाने लगे। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उन्होंने लोगों को शांत कराया। पुलिस ने खंडित मूर्ति की जगह नई मूर्ति स्थापित कराई। इसके बाद लोगों की नाराजगी कम हुई। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने कहा किसी उपद्रवी तत्व या नशेड़ी के द्वारा यह कृत्य किया गया लगता है। नई मूर्ति स्थापित करा दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें