फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए बजट का इंतजार...विकास को मिलेगी रफ्तार

Tue, 07 Oct 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बदहाल वि​धियानी मार्ग को है बजट का इंतजार । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर बजट के इंतजार में महत्वपूर्ण परियोजनाएं लंबित पड़ी हुई हैं। किसी परियोजना पर काम अधूरा पड़ा है तो कोई शुरू ही नहीं हो पाई है। इससे शहर के विकास की गति सुस्त पड़ गई है। पालिका प्रशासन जहां बजट का इंतजार कर रहा है वहीं आम लोगों के उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 1997 में जिले के सृजन के बाद से ही बस डिपो की स्थापना के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में मीरगंज में बस डिपो के लिए जमीन चिह्नित कराते हुए प्रशासन ने इसे परिवहन निगम के नाम पर खतौनी में दर्ज करा दिया है। इसके साथ ही शासन से करीब 15 करोड़ 20 लाख के स्वीकृति का पत्र भी आ गया, लेकिन अभी तक बजट उपलब्ध नहीं हो सका है।
इसके कारण अब तक बस डिपो और कार्यशाला के निर्माण की शुरुआत नहीं हो सकी है। यात्रियों को मजबूरी में मेंहदावल बाईपास पर खुले आसमान के तले खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। यदि बस डिपो बन जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। विधियानी मार्ग के लिए भी नहीं मिला बजट : शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल विधियानी-रेलवे स्टेशन मार्ग की स्थित बदतर है। इस मार्ग से होकर लोग धनघटा की तरफ आते-जाते हैं। इसके लिए नगर पालिका ने करीब चार करोड़ का प्रस्तावशासन को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें