सहालग में इलेक्ट्रानिक सामानों की खरीदारी करते लोग-संवाद
संतकबीरनगर। सहालग में बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शादी के चलते इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। टीवी, फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन और मिक्सी समेत घरेलू उपकरणों की मांग में तेजी आई है। लोग शादी में उपहार देने के लिए अपनी जरूरत और बजट के मुताबिक खरीदारी कर रहे हैं।
गोला बाजार के व्यापारी गौरव ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ बेड, सोफा, ड्रेसिंग टेबल और डाइनिंग टेबल की बिक्री भी बढ़ी है। कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद ग्राहक गुणवत्ता और टिकाऊपन को तरजीह दे रहे हैं। लगातार सहालग होने से कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
रामशंकर ने बताया कि सहालग शुरू होते ही दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। सबसे अधिक मांग फ्रिज, टीवी और वॉशिंग मशीन की है। लगातार सहालग से इस बार कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद है। बताया कि शादी में गृहस्थी का सामान देने की परंपरा के चलते बेड, सोफा, ड्रेसिंग टेबल और डाइनिंग टेबल की मांग बढ़ी है।
ग्राहक कीमत के साथ गुणवत्ता पर भी ध्यान दे रहे हैं। बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। हर सामान में कुछ न कुछ छूट दी जा रही है। सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक सामान पर ग्राहक जोर दे रहे हैं। उन्हें ब्रांडेड सामान ज्यादा पसंद आ रहे हैं। इसमें टीवी वॉशिंग मशीन जो पूरी तरह से ऑटोमैटिक है पसंद आ रही है।