फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित विद्युत कटौती से बढ़ी उपभोक्ताओं की मुसीबत, लोकल फाल्ट से बढ़ी समस्या

विज्ञापन
पटखौली के पास खराब हुए लाइन को बनाते कर्मचारी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में अघोषित विद्युत कटौती से शहर से लेकर गांव तक उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र आठ से दस घंटे ही बिजली मिल रही है। ऊपर से लोकल फाल्ट होने से समस्या और बढ़ गई है। उपभोक्ताओं में इसको लेकर आक्रोश बढ़ गया है।
विज्ञापन

शासन का फरमान है कि जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए। जबकि, ग्रामीण क्षेत्रों को 18 से 20 घंटे बिजली मुहैया कराई जाए। लेकिन, शहर में पांच से छह घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 12 घंटे कटौती हो रही है। इधर, बारिश के दौरान लगातार लोकल फाल्ट होने से आपूर्ति और ज्यादा प्रभावित हो रही है। उपभोक्ता लालचंद्र ने कहा कि बिजली की मनमानी कटौती के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश का मौसम है, ऐसे में रात के समय बिजली गुल रहने से जहरीले जानवरों का भय बना रहता है। मनोज मिश्र ने कहा कि इसमें सुधार किए जाने की जरूरत है। अखिलेश कुमार ने कहा कि बिजली आपूर्ति कब ठप हो जाएगी, कहा नहीं जा सकता है। सपा नेता सैयद फिरोज अशरफ ने बताया कि चंगेरवा-मंगेरवां फीडर अक्सर शटडाउन रहता है। लोगों को मुश्किल से सिर्फ तीन से चार घंटे बिजली मिल पाती है। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मेंहदावल विद्युत सब स्टेशन में ब्रेकर में फाल्ट आने से दिनभर बिजली गुल रही। अधिशाषी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि ब्रेकर में दिक्कत आने के कारण आपूर्ति प्रभावित रही। शाम छह बजे के करीब बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें