संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को आगामी मकर संक्रांति स्नान को देखते हुए धनघटा क्षेत्र के बिड़हरघाट का निरीक्षण किया। स्नान स्थल का जायजा लेकर तैयारियों की जानकारी ली। मकर संक्रांति स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर मेला प्रबंधन से बातचीत की। श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, रूट डायवर्जन, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं सहित कानून एवं शांति व्यवस्था तथा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों से तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जयप्रकाश दूबे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।