अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
- फोटो : एसएसबी के प्रमाण पत्र व ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम में मौजूद लोग।
संतकबीरनगर। बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने एलान किया कि निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के विरोध में 16 जनवरी को प्रतिरोध दिवस मनाएंगे। इसमें किसान संगठन भी शामिल होंगे।
विद्युत संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर अमित सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर 2021 को जब केंद्र सरकार का संयुक्त किसान मोर्चा के साथ समझौता हुआ था, तब तत्कालीन केंद्रीय कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने संयुक्त किसान मोर्चा को लिखित तौर पर दिया था कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल पर किसानों और सभी स्टेक होल्डर्स की सहमति ली जाएगी, लेकिन एक तरफा कदम उठाया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।