फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली कर्मी एक जनवरी को मनाएंगे विरोध दिवस

Tue, 30 Dec 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण और कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरोध में सोमवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि एक जनवरी को विरोध दिवस मनाएंगे और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी अमरनाथ यादव ने कहा कि उप्र पॉवर कॉरपोरेशन ने बिजनेस प्लान के तहत विद्युत वितरण निगमों में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके बाद भी विद्युत निगमों को निजी घरानों को सौंपने की साजिश की जा रही है। इसे कदापि स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप सिंह ने कहा कि विद्युत निगमों के निजीकरण की साजिश झूठे आंकड़ों पर किए जाने की साजिश हो रही है। इसके विरोध में आंदोलन कर रहे कर्मियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। ऐसे में एक जनवरी को विरोध दिवस मनाते हुए बडे़ पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, सूरज प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, दुर्गा प्रसाद, श्रवण प्रजापति, धीरेंद्र यादव, उमेश चौधरी , भास्कर पांडेय, अशोक कुमार, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें