फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में आज हड़ताल पर रहेंगे बिजलीकर्मी

Tue, 08 Jul 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को भी बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने एलान किया कि नौ जुलाई को हड़ताल पर रहकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

धरना की अध्यक्षता करते हुए इंजीनियर वागीश कुमार गुप्ता ने कहा कि नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर देश भर में 27 लाख बिजली कर्मचारी उत्तर प्रदेश में किए जा रहे बिजली के निजीकरण के विरोध में एक दिन के सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे।
इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बिजली कर्मचारी, संविदा कर्मी, जूनियर इंजीनियर और अभियंता पूरे दिन कार्यालयों के कार्य स्थल के बाहर आकर व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर राजेश कुमार ने कहा कि निजीकरण का फैसला कर्मियाें और उपभोक्ताओं के हित में नहीं है।
धरना में सुनील प्रजापति, इंजीनियर मेराज अहमद, केएन शुक्ला, केएल यादव, अभय सिंह, धनंजय सिंह, चंद्रभूषण, दिलीप सिंह, शैलेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें