निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
संतकबीरनगर। बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल संसद में लाए जाने के विरोध में बिजली कर्मी हर स्तर पर विरोध- प्रदर्शन करेंगे। इसमें ट्रेड यूनियन और किसान मोर्चा भी शामिल होगा।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर भागीरथी ने इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल के जरिए निजीकरण लागू करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि यदि केंद्र सरकार संसद के बजट सत्र में इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल को पेश करने अथवा पारित कराने का प्रयास करती है, तो इसके विरोध में देशभर में किसान, मजदूर, बिजली कर्मचारी और अभियंता सड़कों पर उतरेंगे तथा एक व्यापक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि झूठे आंकड़ाें के आधार पर निजीकरण की साजिश की जा रही हैं। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, अमित सिंह, राधेश्याम, मनोज यादव, आशीष कुमार, भास्कर पांडेय, विजय कुमार, श्रवण प्रजापति, धीरेंद्र यादव, आर्यन कुमार , संजय यादव आदि मौजूद रहे।