फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने दिया धरना

Sat, 22 Nov 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि 27 नवंबर को आंदोलन के एक साल पूरा होने पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप मौर्य ने कहा कि संघर्ष समिति का यह दृढ़ संकल्प है कि जब तक निजीकरण का निर्णय निरस्त नहीं किया जाता और आंदोलन के चलते की गई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वापस नहीं ली जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के एक साल पूरा होने पर 27 नवंबर को व्यापक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी उमेश चौधरी ने कहा कि बिजली कर्मचारी, संविदा कर्मी, जूनियर इंजीनियर और अभियंता 27 नवंबर से निजीकरण के विरोध में अपना आंदोलन और तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि 27 नवंबर को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, वीरेंद्र मौर्य, सूरज प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, आशीष कुमार, भास्कर पांडेय, विजय कुमार, मनीष मिश्रा, संजय यादव, अशोक कुमार, सत्येंद्र सिंह, रमेश प्रजापति, अशोक कुमार, रमेश प्रजापति, उमेश चौधरी, मनोज यादव, रंजन राज, योगेंद्र चौहान, धीरेंद्र यादव, श्रवण प्रजापति, आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें