फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान निजीकरण का फैसला वापस लिए जाने की मांग की। साथ ही कार्य का माहौल बनाने के लिए सरकार से हस्तक्षेप का आग्रह किया।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी सुनील प्रजापति ने कहा कि अनपरा तापीय परियोजना को उत्पादकता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया है। यह प्रदर्शित करता है कि बिजलीकर्मी अपनी पूरी क्षमता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजीकरण उपभोक्ताओं व बिजली कर्मियों के हित में नहीं है। ऐसे वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारी भास्कर पांडेय ने कहा कि ऊर्जा निगमों के बिजली कर्मचारी और अभियंता लगातार सुधार के लिए कार्य कर रहे हैं। उत्पादन, पारेषण और वितरण के क्षेत्र में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें