महुली। थाना क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड तिराहे पर शुक्रवार की राय नौ बजे के करीब एक अनियंत्रित कार ने तमाम ठेले को रौंदते हुए एक आरा मशीन पर लकड़ी के सिल्ली में टकरा गई। इस दौरान चौराहे पर अफरा तफरा का माहौल बन गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
कार सवार दुर्घटना करके मौके से फरार हो गए। इस घटना में ठेले वालों को नुकसान उठाना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार कार सवार सभी लोग महुली थाना क्षेत्र के हैं। संवाद