अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
- फोटो : reasi news
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को भी बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने मांग की कि विद्युत निगमों के निजीकरण का फैसला निरस्त किया जाए, ताकि काम का माहौल बन सके।
विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के आरएफपी डॉक्यूमेंट तैयार किए हैं। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार हस्तक्षेप पर निजीकरण का निर्णय निरस्त करें। संघर्ष समिति के पदाधिकारी सुनील प्रजापति ने निजीकरण उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के हित में नहीं है। इसलिए इसी इसे लागू किया जाना अन्याय है। संवाद