फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विधान सभा की 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगा एआईएमआईएम

Fri, 21 Nov 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली चोराहे पर सभा को संबो​धित करते एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष-संवाद
विज्ञापन
पौली। धनघटा थाना क्षेत्र के पौली और रामपुर चौराहे पर रमेश चंद्र गौतम की अध्यक्षता में आल इंडिया मजलिसे ए इत्तेहादुल मुसलमीन की एक सभा का आयोजन किया गया। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने भाजपा, बसपा, सपा, को निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टिया मुसलमानों को गुमराह करने का काम करती है और हमारी पार्टी को भाजपा की बी टीम कहकर संबोधित करती है। जबकि आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन तेलंगाना और बिहार के सीमांचल में अपनी मुख्य भूमिका निभाने का काम किया। यही नहीं 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 200 सीटों पर अपना प्रत्याशी लड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने आगामी पंचायती चुनाव के साथ जिला पंचायत के चुनाव को जोर देते हुए कहा कि चुनाव होने वाला है। इसमें तमाम पार्टी के लोग फिर भाजपा की बी टीम बोल कर गुमराह करने का काम करेंगे लेकिन आप अपने समझदारी का सबूत पेश करना। जल्द ही जिला पंचायत सदस्यों के नामो की घोषणा कर दी जाएगी। इस दौरान जावेद आलम, जयचंद्र यादव, रमेश चंद्र गौतम, इरशाद अहमद खान, डॉक्टर सफीक अहमद, हाफिज उमर खान, इब्राहिम खान, हामिद अली, घनश्याम गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें