संतकबीरनगर। बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में सोमवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल वापस लिए जाने की मांग की।
विद्युत संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर केएन शुक्ला ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के सभी प्रावधानों का तर्कसंगत ढंग से प्रबल विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बिल सार्वजनिक क्षेत्र में पॉवर सेक्टर को तबाह करने वाला है और किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप सिंह ने बिल का जोरदार विरोध किया और मांग की इस बिल को तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने बिल के विभिन्न बिन्दुओं को आम उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के लिए घातक बताया।
धरना में इंजीनियर राधेश्याम, फरमान अली , मुकेश गुप्ता, अमरनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद, सुनील प्रजापति, सूरज प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, भास्कर पांडेय, श्रवण प्रजापति, धीरेंद्र यादव, अशोक कुमार, आशीष कुमार, प्रद्युम्न कुमार, मनोज यादव, रमेश प्रजापति आदि कर्मी मौजूद रहे।